उत्पत्ति अध्याय 36
1
एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसकी यह वंशावली है।
2
एसाव ने तो कनानी लड़कियाँ ब्याह लीं; अर्थात् हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और ओहोलीबामा को जो अना की बेटी और हिव्वी सिबोन की नातिन थी। ⓐ
3
फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत को भी, जो नबायोत की बहिन थी, ब्याह लिया। ⓑ
4
आदा ने एसाव के द्वारा एलीपज को, और बासमत ने रूएल को जन्म दिया।
5
और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और कोरह को उत्पन्न किया। एसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए।
6
तब एसाव अपनी पत्नियों और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचित की थी, लेकर अपने भाई याक़ूब के पास से दूसरे देश को चला गया।
7
क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के कारण उस देश में, जहाँ वे परदेशी होकर रहते थे, वे समा न सके।
8
एसाव जो एदोम भी कहलाता है, सेईर नामक पहाड़ी देश में रहने लगा।
9
सेईर नामक पहाड़ी देश में रहनेवाले एदोमियों के मूल पुरुष एसाव की वंशावली यह है।
10
एसाव के पुत्रों के नाम ये हैं; अर्थात् एसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, और उसी एसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल।
11
एलीपज के ये पुत्र हुए; अर्थात् तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज।
12
एसाव के पुत्र एलीपज के तिम्ना नामक एक रखैल थी, जिसने एलीपज के द्वारा अमालेक को जन्म दिया : एसाव की पत्नी आदा के वंश में ये ही हुए।
13
रूएल के ये पुत्र हुए; अर्थात् नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा : एसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए।
14
ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी और सिबोन की नातिन और अना की बेटी थी, उसके ये पुत्र हुए : अर्थात् उसने एसाव के द्वारा यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया।
15
एसाववंशियों के अधिपति ये हुए : अर्थात् एसाव के जेठे एलीपज के वंश में से तेमान, अधिपति, ओमार अधिपति, सपो अधिपति, कनज अधिपति,
16
कोरह अधिपति, गाताम अधिपति, अमालेक अधिपति : एलीपजवंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए : और ये ही आदा के वंश में हुए।
17
एसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये हुए; अर्थात् नहत अधिपति, जेरह अधिपति, शम्मा अधिपति, मिज्जा अधिपति : रूएलवंशियों में से, एदोम देश में से ही अधिपति हुए; और ये ही एसाव की पत्नी बासमत के वंश में हुए।
18
एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के वंश में ये हुए; अर्थात् यूश अधिपति, यालाम अधिपति, कोरह अधिपति, अना की बेटी ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी थी उसके वंश में ये ही हुए।
19
एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके अधिपति भी ये ही हुए।
20
सेईर जो होरी नामक जाति का था, उसके ये पुत्र उस देश में पहले से रहते थे : लोतान, शोबाल, शिबोन, अना,
21
दीशोन, एसेर, और दीशान : एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए।
22
लोतान के पुत्र, होरी और हेमाम हुए; और लोतान की बहिन तिम्ना थी।
23
शोबाल के ये पुत्र हुए : आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम।
24
सिदोन के ये पुत्र हुए : अय्या, और अना; यह वही अना है जिस को जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते चराते गरम पानी के झरने मिले।
25
अना के दीशोन नाम पुत्र हुआ, और उसी अना के ओहोलीबामा नामक बेटी हुई।
26
दीशोन के ये पुत्र हुए : हेमदान, एश्बान, यित्रान, और करान।
27
एसेर के ये पुत्र हुए : बिल्हान, जाबान, और अकान।
28
दीशान के ये पुत्र हुए : ऊस, और अरान।
29
होरियों के अधिपति ये हुए : लोतान अधिपति, शोबाल अधिपति, शिबोन अधिपति, अना अधिपति,
30
दीशोन अधिपति, एसेर अधिपति, दीशान अधिपति; सेईर देश में होरी जातिवाले ये ही अधिपति हुए।
31
फिर जब इस्राएलियों पर किसी राजा ने राज्य न किया था, तब भी एदोम के देश में ये राजा हुए;
32
बोर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है।
33
बेला के मरने पर, बोस्रानिवासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ।
34
योबाब के मरने पर तेमानियों के देश का निवासी हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।
35
फिर हूशाम के मरने पर बदद का पुत्र हदद उसके स्थान पर राजा हुआ : यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया, और उसकी राजधानी का नाम अबीत है।
36
हदद के मरने पर मस्रेकावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।
37
फिर सम्ला के मरने पर शाऊल जो महानद के तटवाले रहोबोत नगर का था वह उसके स्थान पर राजा हुआ।
38
शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।
39
अकबोर के पुत्र बाल्हानान के मरने पर हदर उसके स्थान पर राजा हुआ : और उसकी राजधानी का नाम पाऊ है; और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल है, जो मेजाहब की नातिन और मत्रेद की बेटी थी।
40
एसाववंशियों के अधिपतियों के कुलों और स्थानों के अनुसार उनके नाम ये हैं : तिम्ना अधिपति, अल्बा अधिपति, यतेत अधिपति,
41
ओहोलीबामा अधिपति, एला अधिपति, पीनोन अधिपति,
42
कनज अधिपति, तेमान अधिपति, मिबसार अधिपति,
43
मग्दीएल अधिपति, ईराम अधिपति : एदोमवंशियों ने जो देश अपना कर लिया था, उसके निवास-स्थानों में उनके ये ही अधिपति हुए; एदोमी जाति का मूलपुरुष एसाव है।