Skip to Content

भजन संहिता Chapter 124

1 यात्रा का गीत : दाऊद का इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता, 2 यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की, 3 तो वे हम को उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था, 4 हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते [1]; 5 उमड़ते [2] जल में हम उसी समय ही बह जाते। 6 धन्य है यहोवा, जिसने हम को उनके दाँतों तले जाने न दिया! 7 हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया, हम बच निकले! 8 यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।