Skip to Content

भजन संहिता Chapter 126

1 यात्रा का गीत जब यहोवा सिय्योन लौटनेवालों को लौटा ले आया, तब हम स्वप्न देखनेवाले से हो गए। 2 तब हम आनन्द से हँसने और जयजयकार करने लगे [1]; तब जाति जाति के बीच में कहा जाता था, “यहोवा ने इनके साथ बड़े बड़े काम किए हैं।” 3 यहोवा ने हमारे साथ बड़े बड़े काम किए हैं; और इससे हम आनन्दित हैं। 4 हे यहोवा, दक्खिन देश के नालों के समान, हमारे बन्दियों [2] को लौटा ले आ। 5 जो आँसू बहाते हुए बोते हैं, वे जयजयकार करते हुए लवने पाएँगे। 6 चाहे बोनेवाला बीज लेकर रोता हुआ चला जाए, परन्तु वह फिर पूलियाँ लिए जयजयकार करता हुआ निश्‍चय लौट आएगा।