Skip to Content

भजन संहिता अध्याय 149

1 याह की स्तुति करो [1]! यहोवा के लिये नया गीत गाओ, भक्‍तों की सभा में उसकी स्तुति गाओ! 2 इस्राएल अपने कर्ता के कारण आनन्दित हो, सिय्योन के निवासी अपने राजा के कारण मगन हों! 3 वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें, और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएँ! 4 क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्न रहता है; वह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगा। 5 भक्‍त लोग महिमा के कारण प्रफुल्‍लित हों; और अपने बिछौनों पर भी पड़े पड़े जयजयकार करें। 6 उनके कण्ठ से परमेश्‍वर की प्रशंसा हो, और उनके हाथों में दोधारी तलवारें रहें, 7 कि वे जाति जाति से पलटा ले सकें, और राज्य राज्य के लोगों को ताड़ना दें, 8 और उनके राजाओं को साँकलों से, और उनके प्रतिष्‍ठित पुरुषों को लोहे की बेड़ियों से जकड़ रखें, 9 और उनको ठहराया हुआ [2] दण्ड दें! उसके सब भक्‍तों की ऐसी ही प्रतिष्‍ठा होगी। याह की स्तुति करो [3]!