भजन संहिता अध्याय 70
1
प्रधान बजानेवाले के लिये : दाऊद का भजन, स्मरण कराने के लिये। हे परमेश्वर, मुझे छुड़ाने के लिये, हे यहोवा, मेरी सहायता करने के लिये फुर्ती कर!
2
जो मेरे प्राण के खोजी हैं, उनकी आशा टूटे, और मुँह काला हो जाए! जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं, वे पीछे हटाए और अपमानित किए जाएँ।
3
जो कहते हैं, “आहा, आहा!” वे अपनी लज्जा के मारे उलटे फेरे जाएँ।
4
जितने तुझे ढूँढ़ते हैं, वे सब तेरे कारण हर्षित और आनन्दित हों; और जो तेरा उद्धार चाहते हैं, वे निरन्तर कहते रहें, “परमेश्वर की बड़ाई हो!”
5
मैं तो दीन और दरिद्र हूँ; हे परमेश्वर, मेरे लिये फुर्ती कर! तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; हे यहोवा, विलम्ब न कर!